Sunday 20 May 2012


अक्सर मैंने देखा है की जब कोई नया कंप्यूटर लेने मार्केट में जाता है तो बहुत उलझन में पड़ जाता है की क्या लें क्या न लें| बेसिक यूसर अक्सर दुकानदार की बातो में आकर वही ले लेते हैं, जो वह बताता है| कंप्यूटर चाहे वो डेस्कटॉप हो या लैपटॉप यदि समझदारी से ख़रीदा जाए तो अपने रूपये पैसे का अच्छा उपयोग किया जा सकता है|




           नया कंप्यूटर लेते वक़्त ध्यान रखने योग्य बातें|

(1) मार्केट में 10 हज़ार से लेकर लाखो रूपये तक के कंप्यूटर आते है अत: ज़रूरत के हिसाब से ही चुनाव करना बेहतर होता है| मसलन यदि कोई यूसर बेसिक प्रोग्राम्स जैसे की डोकुमेंट, इन्टरनेट, ईमेल आदि का प्रयोग करे तो उसके लिए इंटेल का एटम प्रोसेस्सर युक्त लैपटॉप या डेस्कटॉप बेहतर है|

(2) हाई एंड पर्फोर्मस जैसे की 3 डी वर्क, गेमिंग, विडियो एडिटिंग सोफ्टवेयर आदि के लिए इंटेल के सेकंड जनेरेशन कोर प्रोसेसर 3 या 5 बेस्ट हैं|

(3) स्माल सर्वर्स या अन्य शेयरिंग वर्क्स के लिए इंटेल के सेकंड जनेरेशन कोर प्रोसेसर 7 बेस्ट हैं|

(4) इंटेल के अन्य प्रोसेस्सर युक्त कंप्यूटर जैसे की इंटेल डुअल कोर या कोर 2 डुओ भी बहुत अच्छे और सस्ते होते हैं|

(5) कोई भी कंप्यूटर इसके मदर बोर्ड से ही बेस्ट बनता है ना की उसके प्रोसेस्सर या रेम से| घटिया मदर बोर्ड में यदि अच्छी क्वालिटी का प्रोसेस्सर और रेम मिला भी दिया जाए तो घटिया ही पर्फोर्मांस देगा|
                   
(6) मदर बोर्ड में एक स्पेशल मेमोरी होती है जो 3 डी ग्राफिक्स आदि के काम आती है| इंटेल के सभी मदर बोर्ड में यह मेमोरी 128 से 256 MB तक आ रही हैं| 256 MB युक्त मेमोरी बेस्ट है| हालांकि कुछ मदर बोर्ड में 3 डी ग्राफिक्स कार्ड जैसे की nVidea या ATI आदि युक्त भी आते हैं परन्तु उनका उपयोग हाई एंड पर्फोर्मस जैसे की 3 डी वर्क, गेमिंग, विडियो एडिटिंग सोफ्टवेयर आदि के द्वारा ही हो पता है| बेसिक यूसर के लिए यह व्यर्थ ही साबित होते हैं|

(7) एक बार ले रहे हैं अच्छा ही ले लें!!
कंप्यूटर चाहे वह लैपटॉप हो या डेस्कटॉप इसकी अधिकतम आयु 3 वर्ष ही है, 3 वर्ष बाद या तो ये ख़राब हो जाया करते हैं या फिर ओल्ड मॉडल बन कर घर के एक कोने में पड़ जाता हैं| इस सोच को बदलकर आगे बड़े क्यूकी आज का दौर सूचना क्रांति का दौर है और इसमें बहुत जल्दी जल्दी बदलाव आते हैं| नया कल पुराना हो जाता है| अत: कंप्यूटर अपनी ज़रूरत के हिसाब से ही लें|

(8) दुकानदार हमेशा उसी चीज़ को जयादा जोर देता है जिस पर मार्जिन (कमीशन) उसे अच्छा मिले| अत: दुकानदार की बातो में ना आए वो अपने फायदे के लिए घटिया क्वालिटी के प्रोडक्ट आपको बेच सकता है| जयादा जानकारी ना हो तो किसी समझदार को साथ में लेकर ही जाएँ|

(9) अक्सर दुकानदार चाइना प्रोडक्ट बता कर ग्राहक को गुमराह करने की कोशिश करते हैं, तो यह बात ध्यान रखने योग्य है की कोई भी प्रोडक्ट इंडिया में नहीं बनता| चाहे ब्रांडेड या लोकल सभी मेड इन चाइना होते हैं| अत: इन सभी चाइना प्रोडक्ट में से हमे बेस्ट प्रोडक्ट चुनने पर ध्यान देना चाहिए|

(10) कंप्यूटर लेने से पहले कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी ले लेनी चाहिए जैसे की प्रोसेस्सर, रेम, हार्ड डिस्क, मदर बोर्ड, डिस्प्ले आदि आदि| लेटेस्ट और ओल्ड टेक्नोलोजी में हमेशा कम्पेयर कर के ही अपने लिए बेस्ट पी सी का चुनाव करना बेहरत होता है |                                  

No comments:

Post a Comment