Showing posts with label life quote. Show all posts
Showing posts with label life quote. Show all posts

Saturday, 20 October 2012

कम उम्र में ब्याह रोकेगा बलात्कार – स्त्री हित की सोच या दमन का नया तरीका?



                                  
खाप पंचायतें तो अपने फरमानों को लेकर चर्चा में रहती ही हैं लेकिन हाल ही में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ती यौन आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए खाप पंचायतों के उस बयान या फिर यूं कहें फरमान को सही ठहराया है जिसके अनुसार लड़कियों का विवाह 15 वर्ष की उम्र में कर दिया जाना चाहिए। इससे जल्दी विवाह कर दिए जाने से उनके साथ होने वाली बलात्कार की घटनाओं पर भी लगाम लगाई जा सकती है।

ओमप्रकाश चौटाला का यह बयान आते ही उनकी मानसिकता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। नारी सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की पैरवी करने वाले लोगों के साथ-साथ महिलाओं के एक बड़े समूह को खाप पंचायतों के इस बयान पर चौटाला का स्वीकृति दे देना बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और हमें महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। ऐसे में एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ की ऐसी सोच बेहद ओछी प्रतीत होती है। ऐसे लोगों का कहना है कि बलात्कार करने वाला व्यक्ति महिला की ना तो उम्र देखता है और ना ही उसे इस बात से कोई सरोकार होता है कि वह महिला विवाहित है या अविवाहित। वह स्त्री को केवल एक भोग की वस्तु समझता है जिसका उपयोग कभी भी और किसी भी अवस्था में किया जा सकता है। ऐसी घिनौनी मानसिकता वाले व्यक्ति अपनी हवस शांत करने के लिए विशेष तौर पर किसी अविवाहित स्त्री को ही नहीं तलाशते। अगर ओमप्रकाश चौटाला यह मानते हैं कि विवाह बलात्कार से बचने का एकमात्र उपाय है तो उनकी यह सोच वास्तविकता से बहुत दूर है। क्योंकि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो कितने ही ऐसे मसले हमारे सामने हैं जिनमें विवाहित स्त्री को ही कभी अपने परिवार के किसी पुरुष या फिर किसी बाहरी पुरुष की हैवानियत का शिकार होना पड़ा है।

वहीं दूसरी ओर ओमप्रकाश चौटाला के बयान और उससे जुड़े तर्कों को सही ठहराने वाले लोगों का कहना है कि कम उम्र में विवाह करने से लड़के और लड़की दोनों का ही अनैतिक कृत्यों में लिप्त होने की संभावना कम हो जाएगी। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव और टी.वी, इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के कारण आज बहुत सी बातें समय से पहले ही समझ आने लगती हैं जिसका दुष्प्रभाव बच्चों के नैतिक आचरण पर पड़ता है। शारीरिक संबंधों के प्रति उनकी बढ़ती रुचि भी उनके कदम भटका देती है। इसीलिए कानून बनाकर विवाह करने की उम्र को 18 और 21 से घटाकर 15 और 18 कर देनी चाहिए। वे लोग जो यह मानते हैं कि विवाह में देरी होना ही बलात्कार की घटनाओं को बढ़ाता है, का स्पष्ट मत है कि बलात्कार जैसी घटनाओं को नियंत्रित या पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए जितनी जल्दी हो सके विवाह कर देना चाहिए। 
                          Notices for Girls to marry at a young age
             
                 
एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनीतिज्ञ के इस बयान से जुड़े विभिन्न पक्षों पर विचार करने के बाद चंद सवाल हमारे सामने हैं जिनका जवाब ढूंढ़ना नितांत आवश्यक है, जैसे:

1. क्या वाकई विवाह की उम्र को घटाकर या लड़कियों का कम उम्र में विवाह कर उन्हें बलात्कार की घटनाओं से बचाया जा सकता है?
2. क्या खाप पंचायतें और ओमप्रकाश चौटाला जैसे राजनीतिज्ञ स्त्रियों की आत्मनिर्भरता को बाधित करने में विश्वास रखते हैं?
3. क्या कम उम्र में महिलाओं का विवाह करना उनके अधिकारों और उनकी अपेक्षाओं के साथ अन्याय नहीं है?
4. और अंत में सबसे महत्वपूर्ण सवाल – क्या ओमप्रकाश प्रकाश चौटाला स्वयं यह गारंटी ले सकते हैं कि विवाह के बाद कोई भी महिला किसी की हैवानियत का शिकार नहीं बनेगी?

जागरण जंक्शन इस बार के फोरम में अपने पाठकों से इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर विचार रखे जाने की अपेक्षा करता है। इस बार का मुद्दा है:

कम उम्र में ब्याह रोकेगा बलात्कार – स्त्री हित की सोच या दमन का नया तरीका?
आप उपरोक्त मुद्दे पर अपने विचार स्वतंत्र ब्लॉग या टिप्पणी लिख कर जाहिर कर सकते हैं।

Friday, 19 October 2012

सावधानं! कंही आपकी यह हरकत महंगी ना पद जाये




मोबाइल, इंटरनेट और फेसबुक आज ऐसी चीज बन गए हैं जो लगभग हर युवा वर्ग की पहुंच में हैं. मनोरंजन के यह साधन आज युवाओं के लिए एक नशे की तरह हो चुके हैं. इस नशे में वह इतने धुत्त हो जाते हैं कि उन्हें अच्छे और बुरे का कुछ ख्याल ही नहीं रहता और इसी में युवा अश्लीलता की तरफ मुड़ने लगते हैं.

Nudity on Emails and SMS: अश्लीलता की तरह मुड़ता शौक
इंटरनेट पर न्यूड फोटो देखना और उसे शेयर करने के साथ अश्लील मैसेजों को भेजना तो अब बेहद आम हो चला है. लेकिन परेशानी तब होती है जब कुछ बेहद मनचले किसी अनजान को इस तरह के मैसेज और तस्वीरें भेजते हैं जो ऐसी चीजें पसंद नहीं करता और इसकी कंप्लेन पुलिस को करता है. ऐसी स्थिति में पहले पुलिस गुनहगार को पकड़कर पहले समझाती थी और फिर बाद में दूसरी बार पकड़े जाने पर सजा देती थी लेकिन अब पुलिस कोई पहला मौका नहीं देगी. तो अगर आप या आपकी जानकारी में कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे सावधान कर दीजिए.

New Act against Nudity: नया कानून
ईमेल या एमएमएस के जरिए किसी महिला की अश्लील तस्वीर को भेजना अब तीन साल तक की सजा का सबब बन सकता है. यह सजा पहली बार पकडे़ जाने पर मिलेगी. केंद्र सरकार ने महिलाओं की छवि अश्लील तरीके से प्रस्तुत करने को रोकने संबंधी अधिनियम-1986 में संशोधनों को मंजूरी दे दी है. अब इसे संसद में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा. संशोधनों के दायरे में टीवी कार्यक्रम और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री भी आएगी.
 सजा सख्त बनाते हुए संशोधित विधेयक में प्रावधान किया गया है कि पहली बार दोषी पाए जाने पर अपराधी को अधिकतम तीन साल की कैद और 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा. दूसरी बार अपराध करने वाले के लिए जहां 2 से 7 साल तक की कैद होगी, वहीं 1 लाख से 5 लाख रुपये तक जुर्माना संभव होगा. केंद्र सरकार के अनुसार नए संशोधनों का उद्देश्य इंटरनेट, मैसेजिंग के जरिए महिलाओं के खिलाफ समाचारों में अश्लील छवि का प्रसार रोकना है.
                                                        
पहले का कानून
2000 में बनाए गए इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66 के सेक्शन ए के तहत मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से किसी भी स्त्री को अश्लील एसएमएस, ई-मेल या तसवीरें भेजना, धमकी देना या फोन पर अश्लील बातें करना संज्ञेय अपराध माना गया है. अर्थात केवल स्त्री द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर के आधार पर पुलिस आरोपी को बिना वारंट जारी किए पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में 24 घंटे तक रख सकती है. इसके लिए पुलिस को कोर्ट से अनुमति लेने की भी आवश्यकता नहीं होती. इसके अलावा आई.पी.सी. की धारा 499 के तहत ऐसा करने वाले व्यक्ति पर मानहानि का भी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है और आरोप सिद्ध हो जाने पर उसे तीन साल के लिए कारावास की सजा भी हो सकती है.

अगर आपके साथ ऐसा होता है तो
अगर आपको कोई बारबार अश्लील एसएमएस और ईमेल भेजता है तो पुलिस या महिला हेल्पलाइनों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्न नंबर का प्रयोग करें:
दिल्ली के लिए
100 (Delhi Police Helpline): यह दिल्ली पुलिस की फ्री हेल्पलाइन नंबर है. इस नंबर पर कॉल करके अगर कोई आपका पीछा कर रहा है या आपके साथ छेड़खानी की कोशिश कर रहा है या फिर आपके गंदे एसएमएस कर रहा है तो उसकी जानकारी दे सकते हैं.
1091(Women Helpline in Delhi): अगर महिलाओं को किसी तरह की परेशानी है तो वे इस नंबर पर कॉल कर सकती हैं.
1096(Women Helpline in Delhi): अश्लील एसएमएस भेजने, पीछा करने व फोन करने पर 1096 पर कॉल कर सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करने पर आपका नाम गुप्त रखा जाता है. आप अश्लील एसएमएस को 9911135446 पर फारवर्ड भी कर सकते हैं. किसी भी तरह की परेशानी पर महिलाएं 27894455 लैंड लाइन पर फोन भी कर सकती हैं.

उत्तर प्रदेश में
1010(UP Police Helpline): उत्तर प्रदेश में मोबाइल पर फोन या अश्लील एसएमएस भेजकर लड़कियों को परेशान करने वालों पर लगाम लगाने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1010 की शुरुआत की गई है जहां लड़कियां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं.

Amiably(http://technology.jagranjunction.com/2012/10/14/beware-of-nudity-in-internet/)

Tuesday, 14 August 2012

Independence Day Messages & Wallpapers

                                         
                                          MESSAGES

                     !!!==–..__..-=-._;
                     !!!==–..@..-=-._;
                     !!!==–..__..-=-._;
!!
!!
!!

SAARE JAHAN SE ACCHA
HINDUSTAN HAMARA

HAPPY INDEPENDENCE DAY.


Na sar jhuka hai kabhi
aur na jhukayenge Kabhi,
jo apne dum pe jiyen sach me zindagi hai wahi.
Live like a true INDIAN.
HAPPY INDEPENDENCE DAY




                                                        Our life is full of Colors
I hope this 15th August will add more colors to your life
Happy Independence Day


Today we are miles apart
but I wanna reach across the miles
and say I’m thinking of you
in a very special way.
HAPPY INDEPENDENCE DAY


Proud to be an Indian..... Salute to freedom fighters, also salute to our army, naval and air force who always protect us. jai Hind, Jai Bharat....

Let's Take Decision
To Value Our Nation
Won't Forget Those Sacrifices,
Who Gave Us Freedom
Now Its Our Turn
To Have A Reformation.

HaPpY 63rd InDePeNdEnCe Day to all (:

Lets Celebrate Dis Day.
D Day Dat Gave Us D Freedom Of Thought, Action, Faith n Speech

00:03

00:02

00:01

00:00

(((DhuzZ)))
=*=*=*=*=
14 August Mubarak!

DON jub chahta hai
14 AUG manata hai...!!!

Happy Independence Day


Thousands laid down their lives so
that our country is breathing this day
Never forget their sacrifice...

Happy Independence Day


 I integrity
             N nationality
               D domocratic
 I  in
  A all

                    Happy Independence day